सुपौल : कैब चालक को सुनसान इलाके में बंधक बनाकर लूट, 48 घंटे में तीन बदमाश गिरफ्तार
सुपौल, मई 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में उबर कैब चालक से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक और लूट की एक घड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार मुख्य आरोपित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इसका खुलासा एसपी शरथ आरएस ने प्रेस वार्ता कर की। यह भी पढ़ें- शिवम अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तारघटना का विवरण एसपी ने बताया कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित दाबथू वार्ड 4 निवासी गोविन्दा कुमार पटना में उबर कैब चालक का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 मई की सुबह करीब सात बजे पटना बाजार समिति स्थित गंगाजल अस्पताल के पास से मधेपुरा जाने के लिए एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.