सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में पांच दिनों से चरमराई सफाई व्यवस्था शुक्रवार को आखिरकार पटरी पर लौट आई। नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे लोहिया चौक से सफाई अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। खास बात यह रही कि काम शुरू करने से पहले सफाईकर्मियों ने केला खाकर खुद को ऊर्जावान बनाया और फिर पूरे जोश के साथ शहर की सड़कों और मोहल्लों में सफाई कार्य में जुट गए। दरअसल, 15 मार्च की रात नगर परिषद कर्मियों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट की घटना के विरोध में 16 मार्च की सुबह से सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। इसके कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लग गया था। नालियां जाम हो गई थीं और सड़कों पर गंदगी फैलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक बदह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.