सुपौल, मार्च 27 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने जिले के सभी कस्तुरबा आवासीय विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया है। डीईओ ने स्पष्ट आदेश दिया है कि सभी विद्यालयों में छात्राओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने विद्यालय प्रधानों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाए और अभियान के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। डीईओ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए सभी रिक्त सीटों को हर हाल में भरने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि कस्तुरबा आवासीय विद्यालय वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए एक भी...