भागलपुर, दिसम्बर 29 -- जदिया, निज संवाददाता। सप्ताह भर से कुहासे के बीच जारी ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाने के साथ साथ अलाव से चिपकने पर मजबूर हैं। पछुआ हवा के मंद मंद झोंकों के बीच हाड़ को कंपकंपा देने वाली ठंड का प्रभाव इस कदर बढ़ गया है कि जहां खेतों में किसान जाने से परहेज़ कर रहे हैं वहीं सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवा-जाही धीमी पड़ गई है। एक तो ठंड की सिहरन दूसरा मौसम विभाग द्वारा मोबाइल पर जारी कोल्ड डे की सूचना से लोग हड़कंप हैं। बढ़ते कोल्ड डे से शाम होते ही बाजार तथा चौक चौराहे पर सन्नाटा पसर जाता है। इस भीषण ठंड के बावजूद सार्वजनिक जगहों पर सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं।जारी इस भीषण ठंड का प्रभाव खासकर बुजुर्गों एवं नैनिहालों में ज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.