सुपौल, मई 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व गुरुवार को जिलेभर में अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज के लिए साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- आज अदा की जाएगी बकरीद की नमाज,तैयारी पूरीतैयारी और व्यवस्था निर्धारित समय के अनुसार गुरुवार सुबह विशेष नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी। बकरीद को लेकर बाजारों में भी उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को स्टेशन रोड, महावीर चौक, पटेल चौक, मल्लिक चौक, गजना चौक और लोहियानगर चौक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नए कपड़े, कुर्ता-पायजामा, टोपी, जूते, इत्र, सेवई, मेवा और अन्य जरूरत के सामानों की खर...