सुपौल, मई 8 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली बॉर्डर पर 39 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी कुनौली ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान की है।

तस्करों की पहचान इस बाबत 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के जिम्मेवारी क्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तम्भ संख्या 221/1 कोशी नदी पलार स्पर संख्या तीन से करीब पांच सौ मीटर भारत की तरफ से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इस आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा चौकी कुनौली एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर उक्त स्थल पर भेजा। इस दौरान दो लोग संदिग्ध परिस्थिति में जूट के बोरी में छिपाकर रखे पा...