सुपौल : कीटनाशकयुक्त चारा खाने से दो भैंसों की मौत, दर्जनों आक्रांत
सुपौल, जून 25 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पंचायत के वार्ड 14 इस्लाम पुर गांव में गुरुवार की सुबह कीटनाशकयुक्त चारा खाने से दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से आक्रांत हैं। बताया जाता है कि उसी गांव के पशुपालक शहाबुद्दीन और मो निजाम गुरुवार की अलसुबह अपनी दर्जनों भैंसों को चराने ले गए थे।
घटनाक्रम का विवरण भैंसों ने चरने के दौरान आस-पास की मूंग एवं मक्का फसल को खा लिया था। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं फसलों में कीटनाशक का स्प्रे किया गया था, जिसे भैंसों द्वारा खा लिए जाने से स्थिति बिगड़ी। पशुपालकों की मानें तो महज घंटे भर बाद हीं भैंसों की स्थिति असामान्य होने लगी। देखते ही देखते दो भैंसों की मौत हो गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पशु चिकित्सक को दी गई।
पशु चिकित्सक की रिपोर्ट बाद में पशु चिकित्सक डा श्याम कुमार सुमन के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.