सुपौल, जुलाई 22 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट से लेकर डिग्री कॉलेज तक विभिन्न मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कृषि भूमि की लैंड पुलिंग नीति, भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते, बटाईदार किसानों की पहचान, शिक्षा व्यवस्था और कथित पेपर लीक जैसे मुद्दों पर अपनी मांगें रखी। यह भी पढ़ें- किसान महासभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंकाप्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि कृषि भूमि को लैंड पूलिंग एवं सेटेलाइट टाउनशिप जैसी योजनाओं के माध्यम से अधिग्रहित करने के बजाय किसानों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। कृषि भूमि के अधिग्रहण संबंधी प्रस्ता...