सुपौल : किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत पर बवाल, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
सुपौल, अगस्त 17 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक पंचायत में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डपरखा कोशी कॉलोनी चौक के पास एनएच-327 ई पर शव रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- गैंगरेप कर नाबालिग की हत्या? सोती बच्ची को उठा ले गए थे बदमाश; रडार पर शराब धंधेबाजपरिजनों के आरोप परिजनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होने की बात कही है। जाम के कारण त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.