सुपौल, फरवरी 3 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में रविवार की रात स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से सिविल सर्जन (सीएस) बाबू साहब झा एवं जिला कार्य प्रबंधक बालकृष्ण चौधरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में सीएस ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, उनके व्यवहार तथा दवाओं की उपलब्धता की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आपातकालीन वार्ड, प्रसव वार्ड एवं शल्य वार्ड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने रोस्टर ड्यूटी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.