सुपौल, दिसम्बर 18 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नम्बर दो में वुधवार के शाम लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया। मिली जानकारी अनुसार किशनपुर उत्तर के वार्ड संख्या-दो में मोहम्मद नजीर आलम के घर में अचानक आग लग गई। जहां दो मुंह का बने घर में घर का एक भाग आग की चपेट में आकर जल गया। पीड़ित में बताया कि दो मुंह के बने घर में एक भाग में गोहाल और दूसरे भाग में आश्रम था। जहां अलाव से लगी आग से घर में रखा एक कोठी गेहूं पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।जहां ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घर के दूसरे भाग को जलने से बचाया गया। इस बाबत सीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.