सुपौल : किशनपुर में अकीदत और उल्लास के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज
सुपौल, मई 28 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए परिधानों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहानमाज और मुबारकबाद प्रखंड क्षेत्र के पीरगंज ईदगाह में सुबह 7:45 बजे बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.