सुपौल, मई 29 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में कई राउंड घने काले बादलों ने डेरा जमाए रखा, जिससे दिन में ही शाम जैसा नजारा बन गया। हालांकि जिले में बारिश नहीं हुई, लेकिन पूरे दिन चल रही ठंडी पूर्वी हवा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम सुहाना होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिखे। इस बीच मौसम विभाग ने जिले में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : काले बादलों से दिन में छाया शाम जैसा नजारा, पांच दिन तक आंधी-बारिश के आसारमौसम का तापमान मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ग...