सुपौल : कार से 2280 बोतल कोडीनयुक्त कफ सीरप बरामद
सुपौल, सितम्बर 30 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात एनएच-27 पर चिकनी गांव के समीप कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से 2280 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कफ सिरप लदी इनोवा के साथ एक ब्रेजा कार को भी जब्त किया है।
पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चिकनी गांव के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान ब्रेजा कार संख्या बीआर 01 एचडब्ल्यू 3770 आगे चल रही थी, जबकि उसके पीछे इनोवा कार संख्या बी 01 पीएफ 2623 थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। इनोवा कार से 19 पेटियों में रखी 2280 बोतल, कुल 228 लीटर, कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपित पुलिस ने इनोवा चालक शिवहर जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.