सुपौल, फरवरी 17 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दुबियाही हाट के समीप चल रही वाहन जांच के दौरान एक हुंडई चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की गई। वाहन पर सवार तस्कर पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि दुबियाही हाट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस वाहन जांच कर रही थी कि एक संदिग्ध हुंडई कार पुलिस को देख कर कुछ दूर पहले ही गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 18 बोरे बरामद किए गए। जब बोरों को खोलकर जांच की गई तो उनमें 54 पेटी में कुल 1620 बोतल नेपाली 'दिलवाले सोफिया' शराब पाई गई। बरामद शराब की मात्रा को देखते हुए पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.