सुपौल, मई 27 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री फार्मर आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाईनिरीक्षण कार्यक्रम डीएम सावन कुमार ने बुधवार को प्रखंड के पथरागोरधेय पंचायत अंतर्गत जागुर वार्ड 11 के अलावा नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा एवं डपरखा का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित गांवों में चल रहे फार्मर आईडी निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा किसानों को अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की...