सुपौल : कार्यपालक पदाधिकारी पर एक हजार का अर्थदंड
सुपौल, मई 27 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। अपने कार्यालय वेश्म में डीएम सावन कुमार ने लोक शिकायत निवारण संबंधी द्वितीय अपील की 13 वादों की सुनवाई की। इनमें पांच का निष्पादन कर दिया गया, जबकि आठ की सुनवाई के लिए अगली तिथि दो जून को निर्धारित की गई। सुनवाई में अंचल अधिकारी सुपौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सुपौल समेत मौजूद रहे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी निर्मली तथा राघोपुर भी उपस्थित हुए। पिपरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी न तो भौतिक और न ही वीसी के माध्यम से मौजूद हुए, जिस कारण उनसे संबंधित वाद की सुनवाई नहीं की जा सकी। इस पर डीएम ने नगर पंचायत पिपरा के कार्यपालक पदाधिकारी पर एक हजार रुपये का अर्थ दंड लगाते हुए वाद की सुनवाई के लिए दो जून की तिथि निर्धारित की। यह भी पढ़ें- सुपौल : कार्यपालक पदाधिकारी पर एक हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.