सुपौल, जुलाई 5 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय के पिपरा रोड स्थित एक विवाह भवन में रविवार को राजद का 30वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार ने की। वहीं समारोह में जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव भूप नारायण यादव ने किया। जबकि जूम एप के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऑनलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- राजद की क्षेत्रीय इकाई ने मनाया 30वां स्थापना दिवसकार्यक्रम का शुभारंभ इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ पार्टी के संस्थापकों एवं महान समाजवादी नेताओं के विचारों को याद करते हुए किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की गौरवशाली 30 वर्षों की स...