सुपौल : कांग्रेस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
सुपौल, अक्टूबर 2 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयप्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा की शक्ति का उदाहरण है। वरिष्ठ नेता नरेश मिश्र ने कहा कि गांधी जी के विचारों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रखंड प्रभारी शाहिद खान ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक गांधी जी के विचार पहुंचाने का आह्वान किया। अमित कुमार झा ने कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन बनाया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.