सुपौल, अप्रैल 5 -- सुपौल, कार्यालय, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आयोजित 'दायित्व ग्रहण कार्यक्रम' में अनुपम ने बतौर जिलाध्यक्ष पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अनुपम ने कहा कि यह कोई जीत नहीं, जिम्मेदारी है जो राहुल गांधी ने उनपर विश्वास करके दिया है। इस अहम जिम्मेदारी का निर्वहन वो पूरी निष्ठा और ताकत से करेंगे। बिना किसी भेदभाव के उन सबको अवसर देंगे जिनमें मिलजुलकर काम करने की इच्छाशक्ति हो। उन्होंने कहा कि सुपौल जिला एक समय में कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था और आज भी यहां पार्टी के लिए असीम संभावनाएं हैं। जरूरत है बस मेहनत और लगन के साथ जमीन पर संघर्ष करने की। जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए अनुपम ने राहुल गांधी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। दायित्व ग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.