सुपौल, अगस्त 20 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने की। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमील अनवर ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने तक...