सुपौल, जनवरी 31 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। हाई स्कूल रोड स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शुक्रवार मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल यादव ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सुधा ने महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। उनका मानना था कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। अंग्रेजों के अत्याचारों के बावजूद गांधी जी अपने सिद्धांतों परहमेशा अडिग रहे। गांधी जी ने कहा था कि तुम मुझे यातनाएं दे सकते हो, मेरा शरीर नष्ट कर सकते हो, लेकिन मेरे विचारों को नहीं मार सकते। उनका यही विचार आज भी समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.