सुपौल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
सुपौल, मई 26 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बीएन कॉलेज भपटियाही में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम एवं जिला संगठन प्रभारी प्रकाश चंद्र झा मौजूद थे। बैठक में प्रखंड संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अमित कुमार झा, ललित कामत, राज नारायण गुप्ता, पवन कुमार सिंह, मो. तनवीर, संतोष कुमार, शुभम कुमार, आनंद प्रसाद सिंह, मो. मिकाईल, लक्ष्मी प्रसाद यादव, मो. तजमुल हुसैन, सुदेश्वर प्रसाद यादव, भूपेंद्र प्रसाद यादव, कपिलेश्वर राम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.