सुपौल, अप्रैल 2 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डीएम सावन कुमार के कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना एवं रणनीतियों का निर्धारण किया। जिलाधिकारी ने जीविका के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न बैंकों के सहयोग से क्रेडिट लिंकेज को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक जीविका दीदियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके। साथ ही कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से आय वृद्धि के अवसर सृजित कर जीविका समूहों को अधिक लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया। उन्होंने कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों को कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी आय में वृद्धि सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.