सुपौल, फरवरी 26 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की बनैलीपट्टी पंचायत अंतर्गत एसएसबी कैंप मनसी पिपराही के समीप भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण बॉर्डर रोड पर स्थित करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल आज बदहाली और लापरवाही का प्रतीक बन गया है। कभी क्षेत्र के विकास और सुगम यातायात का सपना लेकर बना यह पुल अब 'यमराज का द्वार' यानि काफी खतरनाक साबित हो रहा है, जहां हर गुजरने वाला राहगीर खतरे के साये में सफर करने को मजबूर है। पुल के दोनों किनारों दाहिने और बाएं गहरे और चौड़े गड्ढे उभर आए हैं। ये गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। स्थिति यह है कि वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर पुल पार करना पड़ता है। खासकर रात के अंधेरे में ये गड्ढे और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं, क्योंकि दूर से उनका अंदाजा लगाना मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.