सुपौल, मई 4 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मयूरवा वार्ड दो में रविवार दोपहर बिजली करंट की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया । जिसे आनन - फानन में परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. बी एन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मयूरवा वार्ड 2 निवासी प्रदीप यादव का 9 वर्षीय पुत्र जख्मी सौरव कुमार रविवार कि दोपहर करीब एक बजे अपने साथी के साथ सड़क के किनारे वृक्ष से जलेबी तोड़ रहा था, इसी दौरान जिस बांस लेकर वह जलेबी तोड़ रहा था वह बगल से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिससे सौरभ बिजली करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...