सुपौल, मई 6 -- पिपरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोशलीपट्टी वार्ड 3 में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 66 वर्षीय सुधीर प्रसाद यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनके घर परिसर में लगा वद्यिुत तार फॉल्ट था, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र दिलखुश कुमार ने बताया कि तेज करंट लगने के कारण उनकी तत्काल मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पत्नी सुलेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

हि...