सुपौल, जून 2 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत के परसाबिरबल वार्ड-12 में सोमवार शाम करंट लगने से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना में भैंस मालिक भी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जानकारी के अनुसार मो. जिब्राईल शाम करीब चार बजे अपनी भैंसों को चराने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में एक गड्ढे में जमा पानी देखकर दोनों भैंसें उसमें उतर गईं। उसी स्थान पर बिजली का पोल और उसका स्टे तार लगा हुआ था। आशंका है कि स्टे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जो पानी में फैल गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत पानी में प्रवेश करते ही दोनों भैंसें करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। भैंसों की हालत देखकर मो. जिब्राईल भी पानी की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें करंट का झटका महस...