सुपौल, अप्रैल 23 -- किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के छत्तुपट्टी गांव वार्ड 18 में बुधवार देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार छत्तुपट्टी गांव निवासी सिलेन कामत का पुत्र नीरज कामत (25) अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नीरज को बचाने के प्रयास में पड़ोसी मनीष कुमार भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत ग्रामीणों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.