सुपौल : कमलपुर के मंडल टोला में स्कूल नहीं, बच्चे शिक्षा से वंचित
सुपौल, अप्रैल 23 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। कमलपुर पंचायत के मंडल टोल वार्ड आठ में प्राथमिक स्कूल नहीं रहने से पिछड़ी जाति बहुल क्षेत्र के इस वार्ड के अधिकांश बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। इस मोहल्ले से एक किलोमीटर की दूरी पर प्राइमरी स्कूल है। अधिक दूरी के वजह से तीन-चार साल के छोटे -छोटे बच्चे स्कूल जाने वंचित रह जाते हैं। इस वार्ड की आबादी तकरीबन दो हजार से अधिक है। उसके बाद भी इतनी बड़ी आबादी पर एक भी स्कूल नहीं है। स्कूल नहीं रहने से यहां के बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव की आबादी अधिक रहने व पास मे स्कूल नहीं रहने से बच्चे प्राथमिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। दो दशक बीत जाने के बाद भी अब तक स्कूल की स्थापना नहीं हो सकी है। सर्व शिक्षा अभियान के प्रावधान के अनुकूल एक-एक हजार कि आबादी व किलोमीटर पर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.