सुपौल : कबीर अनुयायियों ने झांकी निकालकर मनाया कबीर प्राकट्य दिवस
सुपौल, मई 31 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कबीर प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कबीर साहब के अनुयायियों ने विभिन्न मार्गों से झांकी निकाली और समाज में शान्ति, मानवता व समानता का संदेश दिया। रविवार को जोल्हनियां वार्ड छह स्थित कबीर कुटी में सुबह से ही संतों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद महंथ गरीब साहेब के नेतृत्व में महंथ रघुनी साहब महंथ रामरतन साहब महंथ गोविन्द साहब अगुआ राजेन्द्र दास सहित सैकड़ों साधु-संतों ने गांव में झांकी निकाल सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान कबीर अनुयायियों ने सदगुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए एवं विभिन्न जयकारे लगाए। जिसमें धर्म को किसने बचाया सदगुरु कबीर ने, धर्म की जय हो-अधर्म का नाश हो, मंदिर मस्जिद को किसने बचाया, सदगुरु कबीर ने आदि के जयकारे लगाए। इसके बाद कबीर कुटी में सत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.