सुपौल, मार्च 27 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के बरुआरी पश्चिम वार्ड चार निवासी बाबा कपिलेश्वर मंदिर की सेवादार (पंडिताइन) सुदामा देवी का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह बीते एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से इलाके के लोगों में शोक की लहर है। बाबा कपिलेश्वर महादेव मंदिर की अनन्य सेवादार व श्रद्धालुओं के बीच दादी के नाम से प्रसिद्ध सुदामा देवी ने अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार दशकों तक उन्होंने अपना जीवन पूरी तरह से बाबा कपिलेश्वर महादेव की सेवा में समर्पित कर दिया। शुक्रवार को उनके बड़े पुत्र उमाकांत झा ने कपिलेश्वर मंदिर परिसर स्थित खैरदाहा (हरिद्रा नदी) किनारे स्थित श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। उक्त अंतिम यात्रा में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घर स...