सुपौल, मार्च 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ जिले भर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित चकला निर्मली चैती दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों, शक्तिपीठों और घरों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से मां के नौवें स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और देर शाम तक जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। चकला निर्मली चैती दुर्गा मंदिर में नवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु हाथों में चुनरी, नारियल, फल-फूल लेकर मां के दरबार में पहुंचे और अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। हवन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.