सुपौल : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा
सुपौल, मई 29 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर स्थित ईदगाह में गुरुवार सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों और मोहल्लों से सैकड़ों लोग नमाज अदा करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 11 स्थित ईदगाह में सुबह करीब आठ बजे नमाज अदा की गई। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहानमाज के दौरान नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर मौजूद एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि वीरपुर के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.