सुपौल : कड़ी सुरक्षा के बीच आठ केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
सुपौल, जून 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले के आठ केंद्रों पर कुल 4488 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें 1830 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2658 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसडीएम मनोहर कुमार साह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- सुपौल : कड़ी सुरक्षा के बीच आठ कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.