सुपौल, जनवरी 4 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। इंडो नेपाल के सीमावर्ती इलाके में एक पखवाड़े से जारी शीतलहर व हाड़ कांपती ठंड से गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। कंपकपाती ठंड व कुहासा से दिन-रात का फर्क मिट गया है। ऐसे में फुटपाथ पर रहने वाले गरीब ,रिक्शा चालक ,ठेला चालक व दैनिक मजदूरों की स्थिति सबसे खराब है। अंचल प्रशासन द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से फुटपाथ पर समय गुजार रहे गरीब व राहगीरों का हाल बेहाल है। सरकारी अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाने की स्थिति में चौक-चौराहों पर ठंड से पीड़ित लोग कागज व प्लास्टिक जलाकर ठंड से बचाव के जुगत में जुटे हैं। रिक्शा चालक मो हबीब,देबसुंदर राम, ठेला चालक जीवन राम व दैनिक मजदूर सूरत सदा बताते हैं कि शीतलहर व ठंड के प्रकोप से मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। उस...