सुपौल, जनवरी 2 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ बाजार में कड़ाके की ठंड में भी अबतक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण ठंड से राहत पाने के लिए लोग अपनी निजी पैसे से लक्कड़ खरीद कर ठंड की राहत से निजात जुटे हुए हैं। शुक्रवार सुबह बलुआ चौक पर अलाव जलाकर आग सेंक रहे मजदूरों ने बताया कि सुबह के समय मे ठंड ज्यादा रहने के कारण मजबूरन अपने पैसे से लकड़ी खरीद अलाव जला रहे हैं। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन को पंचायत में लकड़ी की व्यवस्था करनी थी, लेकिन इस दिशा में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित प्रशासन बिल्कुल उदासीन हैं। इस बाबत सीओ राकेश कुमार ने बताया कि बलुआ में ठंड से राहत पाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करा दी जाएगी, ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.