सुपौल, जून 11 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया 22 आरडी वार्ड तीन स्थित सिरसावदी टोला में बुधवार रात करीब 11 बजे 24 वर्षीय विवाहिता साहेवा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि घटना के बाद परिवार के अधिकांश सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि साहेबा की मौत के बाद पहले ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से मामले को निपटाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस को मामले की सूचना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : कटैया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतघटनास्थल पर तनाव इधर, घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव एवं आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही भीमनगर थाना की पुलिस सर्किल इंस्...