सुपौल, अप्रैल 13 -- पिपरा, एक संवाददाता। बिहार नव निर्माण यात्रा के दौरान सोमवार शाम चार बजे प्रशांत किशोर पिपरा प्रखंड की कटैया माहे पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी के घर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला से भव्य स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत, इमानदार और जवाबदेह राजनीति विकल्प खड़ा करना है। जिसके लिए संगठन के लोग जनता के बीच जा रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने का काम हो रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जन सुराज शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मुद्दों पर सरकार की नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहे हैं। रोजगार के लिए लोग पलायन कर रहे हैं और सरकार विकास की ढोल पीट रहे हैं, इसपर आमलोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...