सुपौल, मार्च 20 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया पावर हाउस के समीप एनएच-106 पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान भीमनगर पंचायत के मोदीग्राम वार्ड चार निवासी प्रमोद शाह (26) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार प्रमोद बाइक से भीमनगर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दरभंगा से वीरपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने अपने सुरक्षा गार्ड के सहयोग से घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद भीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.