सुपौल, जुलाई 29 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर ढोली पंचायत में कोसी नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों के बीच मंगलवार को सीओ कुणाल गौरव के द्वारा पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। बाढ़ और कटाव प्रभावित परिवार ढोली पंचायत के रवि सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, शकुंतला देवी, हीरालाल सिंह, भूषण सिंह, शिव शंकर कुमार, रविकांत सिंह, बालमुकुंद सिंह, कृपानंद सिंह, कृष्ण देव सिंह, बबीता देवी, रामसिंह, कृत्यानंद सिंह, सदानंद सिंह, महेश कुमार, आनंद सिंह, सहित कुल 45 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। इस मौके पर सीआई दशरथ मरैया, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी कटाव पीड़ितों से मिले डीएम, विस्थापितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...