सुपौल, अप्रैल 17 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (फेज-2) के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जहां प्रखंड क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन कार्य में लगे ई-रिक्शा एवं पी-रिक्शा का भौतिक सत्यापन बीडीओ पिंकी कुमारी के द्वारा किया गया। सत्यापन के क्रम में बीडीओ ने संबंधित कर्मियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में कचरा उठाव, समयबद्धता और साफ-सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ग्रामसभा मई से उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि वार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.