सुपौल : कई सरकारें आईं-गईं, विस्थापित आज भी तटबंध पर ही बसे
सुपौल, अक्टूबर 6 -- कुनौली, सुनील कुमार। कोसी इलाके में हर साल बाढ़ से तबाही मचती है। लोगों का घर नदी में समा जाता है और हजारों लोग विस्थापन को मजबूर हो जाते हैं। वहीं कोसी के गर्भ और पश्चिमी कोसी तटबंध के किनारे वर्षों से रह रहे हजारों विस्थापित परिवारों के स्थायी पुनर्वास का मुद्दा आज भी अधूरा है। सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि बदले और योजनाएं भी बनीं, लेकिन तटबंध, स्पर और सरकारी जमीन के आसपास बसे परिवारों की जिंदगी में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। कई परिवार आज भी आवास समेत मूलभूत सरकारी सुविधाओं से वंचित होने की बात कह रहे हैं। आलम यह है कि कमलपुर, डगमारा समेत आसपास की पंचायतों में कोसी तटबंध के किनारे बड़ी संख्या में परिवार वर्षों से बसे हैं।
स्थायी पुनर्वास की मांग कमलपुर पंचायत के किसुन देव राम, देव कुमार राम, कारी राम और मो मुस्ताक तथा डग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.