सुपौल, मार्च 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख आशिया देवी ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर हालिया बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ), बीडीओ एवं बीएओ को भी भेजी गई है। प्रखंड प्रमुख ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बीते 20 एवं 21 मार्च को आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मक्का एवं गेहूं की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि के साथ पंसस भवेश यादव, मो. साबिर आदि भी मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.