सुपौल, जनवरी 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही में पिछले लंबे समय से जारी प्रशासनिक खींचतान और अधिकारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली के खिलाफ मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने नगर पंचायत सिमराही कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से नगर पंचायत परिसर में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि नगर पंचायत बनने से लेकर आज तक सिमराही नगर पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली, मुख्य पार्षद...