सुपौल : एसएसबी मुख्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण
सुपौल, सितम्बर 27 -- वीरपुर, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर मुख्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान 45वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों, बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं और वन विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अधिकारियों ने पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट राहुल कुमार, निरीक्षक सामान्य सुरेशचंद, उपनिरीक्षक विपिन कुमार झा सहित एसएसबी के अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.