सुपौल, जुलाई 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सतना सीमा चौकी के जवानों ने मंगलवार को सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 22.865 लीटर नेपाली विदेशी शराब और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की। हालांकि सुरक्षा बल के जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। यह भी पढ़ें- 22.865 लीटर नेपाली शराब व स्प्लेंडर बाइक की जब्त, तस्कर फरारतस्करा की गिरफ्तारी एसएसबी के अनुसार नियमित गश्त के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल से भारत की ओर आते देखा। जवानों की मौजूदगी का आभास होते ही वह मोटरसाइकिल और बोरी मौके पर छोड़कर सीमा पार नेपाल की ओर फरार हो गया। इसके बाद जवानों ने तत्काल क्षे...