सुपौल, जुलाई 31 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर ने सीमा चौकी न्योर के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम प्रोटीन, एक स्कूटी तथा एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीमा चौकी न्योर के जवान विशेष नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नेपाल के सप्तरी जिले के रामपुर गांव निवासी राजेश शाह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 20 किलोग्राम प्रोटीन प्रोटीन बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद प्रोटीन एवं स्कूटी को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय कुनौली के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : सीमा पर साइकिल छोड़ नेपाल भागा तस्कर, 5...