सुपौल, मार्च 26 -- बीरपुर, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराने के साथ-साथ नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में एसएसबी के जवानों ने विभिन्न योगासनों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। जवानों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। योग अभ्यास के साथ-साथ विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। उपस्थित बच्चों औ...