सुपौल, जून 7 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को सीमा चौकी सतना की टीम ने धत्ता टोला क्षेत्र में एक नेपाली नंबर के वाहन से लगभग 1733.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि तस्कर बड़ी मात्रा में गांजे की खेप को भारत में पहुंचाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में एसएसबी द्वारा लगातार सघन निगरानी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में धत्ता टोला क्षेत्र में तैनात एसएसबी के जवानों ने एक संदिग्ध नेपाली नंबर प्लेट वाले बोलेरो कैंपर वाहन (को. 1 ज 2721) को रोकने...